लोक निर्माण विभाग की भूमि पर हुए अवैध कब्जा को हटवाता प्रशासनफोटो- संवाद
- नोटिस नहीं देने की बात कह लोगों ने जताई नाराजगी, हुई नोक- झोंक
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। नगर स्थित बापू इंटर कॉलेज की भूमि के सामने लोक निर्माण विभाग की भूमि पर कब्जा कर सीमेंट व बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान शनिवार को तहसीलदार अलका सिंह व पुलिस प्रशासन ने बुलडोजर लगाकर ध्वस्त कर दिया। इसको लेकर अतिक्रमण करने वाले तथा प्रशासन से नोक झोंक हुई। पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।
सलेमपुर देवरिया मुख्य मार्ग पर बापू इंटर कॉलेज की भूमि काफी दिनों से खाली पड़ी हुई है। इस भूमि को एक व्यक्ति ने बताया कि इसको लेकर विवाद चल रहा है। विवादित भूमि के सामने लोक निर्माण विभाग की भूमि पर एक व्यक्ति ने अवैध रूप से कब्जा कर टीनशेड डालकर बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान किया था। दुकान का कुछ हिस्सा लोक निर्माण विभाग की जमीन में होने के चलते एक पक्ष द्वारा शिकायत करने पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तहसीलदार अलका सिंह कोतवाली पुलिस के साथ जाकर अतिक्रमण वाले दीवाल को बुलडोजर से तोड़वा दी। वहीं अतिक्रमण करने वालों ने तहसील प्रशासन पर बिना नोटिस के दुकान ध्वस्त करने का आरोप लगाते हुए विरोध जताते हुए अतिक्रमण करने वालों के पक्ष में कुछ लोगों ने विवाद खड़ा कर दिया। पुलिस से इसको लेकर नोक झोंक भी हुई। तहसीलदार अलका सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की भूमि से कब्जा हटाया गया है।