रामपुर कारखाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बेलवनिया का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रामपुर कारखाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बेलवनिया में तैनात एवं चर्चा का केंद्र बनी सहायक अध्यापक तान्या सिंह को इसी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पिपराइच में स्थानांतरित कर दिया गया। डीएम की अनुमति के बाद यह कार्यवाही की गई। उधर पांचवें दिन 27 विद्याथीZ स्कूल पहुंचे।
तीन जुलाई से ही रामपुर कारखाना का प्राथमिक विद्यालय जनपद स्तर पर लगातार चर्चा में बना हुआ है। ग्रामीणों की नाराजगी के बाद जिला स्तरीय अधिकारी समस्या का समाधान करने में जुटे हुए थे। बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने शुक्रवार को बताया कि ग्रामीणों की मांग पर यहां की सहायक अध्यापक तान्या सिंह को यहां से हटाकर प्राथमिक विद्यालय पिपराइच भेज दिया गया है।