फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अवैध असलहा लहराने और वीडियो वायरल करने के आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
महुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव की है घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव में अवैध असलहा लहराकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपी को पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज कर जेल भेज दिया। दूसरा आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

महुआडीह क्षेत्र के रामपुर दुबे गांव के दो युवकों ने पिछले दिनों अवैध असलहा लहराकर बकायदा उसका वीडियो बनाया था। उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। दोनों की पहचान कराकर सोमवार शाम उपेंद्र पासवान को अवैध असलहा के साथ हिरासत में ले लिया। साथ ही कई और युवकों को पूछताछ के लिए उठाया गया। पुलिस ने उनसे कड़ी पूछताछ की। उपेंद्र ने आरोप स्वीकार कर लिया। दूसरा आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। बुधवार को उपेंद्र पासवान पर पुलिस ने केस दर्ज कर जेल भेज दिया। मामले में पुलिस अभी पड़ताल करने में लगी हुई है। एसओ गिरीश चंद्र राय ने बताया कि दो युवकों ने अवैध असलहा लहराया था। वीडियो वायरल होने के बाद रामपुर दुबे गांव के उपेंद्र पासवान को एक अवैध असलहा के साथ हिरासत में लिया गया था। उस पर केस दर्ज कर बुधवार को जेल भेज दिया गया। दूसरा आरोपी नाबालिग है। वह उपेंद्र के साथ ही रहता है। उनका एक नेटवर्क है। उसके साथियों की गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें