फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिला को ब्लैकमेल कर करता रहा दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में

Tue, 14 Jan 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। मनबढ़ किस्म के एक युवक ने गांव निवासी महिला को पहले अपने झांसे में लिया। उससे बातचीत करते-करते उसकी फोटो ली। इसके बाद उसे वायरल करने की धमकी देते हुए उसका शोषण किया। महिला को डराकर तीन माह तक शोषण किया। महिला को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने शिकायत प्रकोष्ठ की मदद ली। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक के विरुद्ध दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही थी। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला का पति विदेश रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें