बरहज। मईल थाना क्षेत्र के नरियांव गांव निवासी रविशंकर तिवारी का गांव के ही अंकित से विवाद हो गया था। जिसमें मारपीट हो गई थी। मामले में एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने आरोपी अंकित को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। नरियांव गांव निवासी रविशंकर तिवारी का पड़ोसी अंकित विश्वकर्मा से रास्ते को लेकर विवाद चला आ रहा है। बताया जा रहा है कि अंकित ने गोबर रखकर रास्ता अवरूद्ध कर दिया था। जिसे देख रविशंकर के दादा ने मना करते हुए विरोध किया था। जिस पर अंकित उन्हें मारने-पीटने लगा। बीच-बचाव करने गए रविशंकर को भी मारपीट कर आरोपियों ने घायल कर दिया था। एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि अंकित को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। संवाद