फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: टेंपो बेकाबू होकर पलटा, भाई की मौत

Mon, 24 Apr 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- हादसे में पांच घायल, सीएचसी पर हुआ उपचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीबाजार। चौरीचौरा तरकुलही देवी मंदिर से सोमवार को मुंडन संस्कार कराकर वापस लौट ररा एक टेंपो रामपुर चौराहे के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में बड़े भाई की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराया गया।
ग्राम केशोबारी निवासी सोनू गुप्ता के परिजन सोमवार को उनके 5 वर्षीय छोटे बेटे रितेश गुप्ता का मुंडन संस्कार कराने चौरीचौरा के तरकुलही देवी मंदिर गए थे। देर शाम टेंपो पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच गोरखपुर- देवरिया मुख्य मार्ग पर गौरी बाजार के रामपुर चौराहे के पास एक साइकिल सवार को बचाने में टेंपो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। इस हादसे में गांव की काजल (14) पुत्री हरिराम , रूपेश गुप्ता (13) पुत्र सोनू गुप्ता, उसकी मां परम ज्योति देवी, सुमन, बबिता और बचिया घायल हो गईं। सभी घायलों को आसपास के लोगों के सहयोग सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने रूपेश को मृत घोषित कर दिया। रूपेश के पिता दुबई में रहते हैं। जबकि उसकी मां एक गृहिणी हैं। मौत की खबर मिलते ही घर में चीत्कार मच गया। मां बेहोश होकर गिर पड़ी। बाबा महातम गुप्ता, बहन अंकिता सहित अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पल भर में गमगीन हो गया माहौल
गौरीबाजार। सोनू गुप्ता के परिजन छोटे बेटे रितेश का मुंडन कराने के बाद हंसी-खुशी से घर लौट रहे थे। पर यह खुशी अधिक देर तक नहीं रह पाई। गौरीबाजार के रामपुर चौराहे पर अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गई और रितेश का बड़ा भाई रूपेश दुनिया से हमेशा के लिए चल बसा। घटना के बाद पूरा माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें