लार। राम जानकी मार्ग पर बृहस्पतिवार को पेट्रोल पंप के समीप एक टेंपो पलटने से बाइक पर सवार सहित छह लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में टेम्पो में सवार चार यात्री शामिल हैं। इनकी पहचान मुन्ना (32) वर्ष पुत्र मनीफ, निवासी कमरुआ गुठनी, सगीर (16) वर्ष, पुत्र इतहात, निवासी गुठनी, झगरू (35) वर्ष, पुत्र आसमुहम्मद, निवासी गुठनी और ददन गोड़ (38) वर्ष, पुत्र स्व. रामेश्वर, निवासी भुलोली, गुठनी के रूप में हुई है। वहीं बाइक सवार गोलू (27) वर्ष, पुत्र मुन्ना और जिनल (21) वर्ष, पुत्री खालिद घायल हो गए। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार में किया गया। गंभीर रूप से घायल झगरू और मुन्ना को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। संवाद