फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पिकअप व टेंपो की टक्कर, टेंपो चालक की मौत

Sun, 14 Apr 2024 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार......
विज्ञापन

- महुआडीह के रामपुर दूबे गांव के थे विमलेश पासवान
गोरखपुर के देवीपुर के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। गोरखपुर के देवीपुर गांव के पास शुक्रवार की रात सड़क हादसे में घायल महुआडीह क्षेत्र के टेंपो चालक विमलेश पासवान (33) की शनिवार की सुबह इलाज के दौरान गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। इस बात की जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई।

महुआडीह थानाक्षेत्र के रामपुर दूबे गांव के पकड़िहवा टोला के विमलेश पासवान टेंपो मालिक थे। वही चलाते भी थे। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को वह गोरखपुर भाड़ा लेकर गए थे। देर शाम को घर लौट रहे थे। अभी वह चौरीचौरा के देवीपुर गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे एक पिकअप ने अनियंत्रित होकर टेंपो को सामने से टक्कर मार दी। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने किसी तरह विमलेश को टेंपो से बाहर निकाल कर एंबुलेंस से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भिजवा कर परिजनों को हादसे की जानकारी दी। परिजन अस्पताल पहुंचे। शनिवार को दस बजे के करीब इलाज के दौरान विमलेश की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। उधर, मौत की जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई। विमलेश पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। विमलेश मौत से पिता खदेरू पासवान, पत्नी रेखा व इकलौती बेटी पल्लवी (4) का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद पहुंची पुलिस पिकअप को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लेकर थाने गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें