फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पारा फिर पहुंचा 41, गर्मी से नहीं मिलने वाली राहत

Sat, 08 Jun 2024 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चार से पांच दिन तक तापमान में बढ़ोतरी की आशंका
विज्ञापन

पछुआ हवा चलने से फिर बढ़ेगी परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। गर्मी से अभी चार से पांच दिन तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। पारा फिर 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। शुक्रवार को जिले में तापमान दो डिग्री सेल्सियस चढ़ गया। हालांकि, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा, जबकि बृहस्पतिवार को 39 डिग्री था। हवा धीमी होने से गर्मी और उमस से लोग बेहाल रहे। मौसम विज्ञानी के मुताबिक, तापमान बढ़ने की उम्मीद है। पारा 43 से 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है।

कुछ दिन पहले बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई थी, लेकिन उसके बाद पारा चढ़ने लगा है। शुक्रवार को पारा अधिकतम 41 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहा। धूप निकलने के बाद सुबह आठ बजे ही गर्मी महसूस होने लगी। सुबह 11 बजे तक धूप तेज हो गई। दोपहर में बाहर निकले लोग गर्मी से परेशान रहे। लग रहा था कि धूप से शरीर झुलसा जाएगा। लोगों को बेचैनी, घबराहट महसूस हो रही थी। दोपहर में निकले से लोगों को सोचना पड़ रहा था। सड़कों पर निकले लोग सिर ढके दिखे। मेडिकल कॉलेज में सुबह से ही मरीजों की भीड़ थी। गर्मी के कारण मरीज और तीमारदारों को परेशानी हो रही है। दोपहर 12:30 बजे के बाद कुछ विभाग को छोड़ ओपीडी में अधिकांश स्थान खाली थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार से पांच दिन तक बढ़ेगा तापमान
मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने मुताबिक, मौसम शुष्क हो गया है। आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी होगी। चार से पांच दिन तक गर्मी बढ़ेगी। पारा 43 से 44 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है। पछुआ हवा चल रही है, जिसकी गति भी धीमी रहेगी। एक सप्ताह तक मानसून आने के आसार नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें