फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ी बाजार टेलीफोन एक्सचेंज में लगी आग

Wed, 02 Dec 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ी बाजार स्थित बीएसएनएल के एक्सचेंज में मंगलवार की रात आग लग गई। आग से अफरा तफरी का माहौल हो गया। इस घटना में दफ्तर में लगा जनरेटर और कुछ अन्य उपकरण जलकर नष्ट हो गए और क्षेत्र में लैंडलाइन सेवा पूरी तरह से ठप हो गई। मोबाइल का नेटवर्क जाने से लोग परेशान रहे।रात करीब 11 बजे टेलीफोन के एक्सचेंज से आग की लपटों को देख आपरेटर जोखू यादव ने शोर मचाना शुरू किया। आस पास के लोग आग बुझाने में जुट गई। आग की घटना शाट सर्किट से होने का अंदेशा जताया जा रहा है। मोहल्ले वालों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। एक्सचेंज से करीब सौ लैंडलाइन उपभोक्ता जुड़े है। बुधवार की सुबह एसडीओ संतोष यादव ने एक्सचेंज पर पहुंच कर क्षति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि एक्सचेंज से सेवा बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। आग लगने का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें