फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तहसीलदार ने जमीन विवाद सुलझाया

Sun, 25 Feb 2024 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मईल। थाना क्षेत्र के नरियांव गांव में दो भाइयों के बीच लगभग दो साल से बैनामा की जमीन को लेकर चल रहे विवाद को तहसीलदार ने मौके पर पहुंच सुलह समझौता कराया। नरियावं गांव निवासी चंद्रिका चौहान व मुद्रिका चौहान में बैनामा की जमीन को लेकर दो सालों से विवाद चल रहा था। दोनों मामले को लेकर सालों से तहसील व थाना की चक्कर लगा रहे थे। पुलिस शांतिभंग में कई बार कार्रवाई भी कर चुकी हैं।
विज्ञापन

थाना दिवस पर प्रेमा देवी पत्नी मुद्रिका रोने लगी। आरोप लगाया कि चंद्रिका ने उनकी बैनामा की जमीन पर कब्जा कर लिया है। उसकी बातों को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार अरुण कुमार, नायब तहसीलदार रविंद्र मौर्य व थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज फोर्स के साथ पहुंच दोनों पक्षों को मौका पर बुलाकर समझा बुझाकर कर जमीन कब्जा कराया। दोनों पक्षों को आने-जाने का रास्ता दिलवाया। दोनों पक्षों ने चल रहे दीवानी के मुकदमे को खत्म करने का निर्णय लिया। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि दिलीप कुमार, जितेंद्र सिंह, देवबली चौहान, गुलाब, दयानंद, ओमकार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें