संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष समेत पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को शपथ ली। नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी को ग्राम न्यायालय के न्यायाधिकारी सक्षम शेखर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उसके बाद अध्यक्ष ने अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने तहसील में स्थित ग्राम न्यायालय में लाइब्रेरी संचालित करने के लिए धन मुहैया करने आदि का आश्वासन दिया। उन्होंने मुंसिफ न्यायालय की स्थापना के लिए शासन को पत्र भेजने की बात कही। बार काउंसिल के उत्तर प्रदेश के सदस्य जयनारायण पांडेय ने लाइब्रेरी के लिए आश्वाशन दिया।
शपथ लेने वाले बार के अन्य पदाधिकारियों में मंत्री पद के लिए रमेश कुमार सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हबीब अहमद अंसारी, संयुक्त मंत्री आदर्श कुमार चौहान के अलावा आशुतोष कुमार द्विवेदी, शशि भूषण तिवारी, परमानंद यादव‚ आद्या तिवारी‚ देवेंद्र दूबे‚ अवधेश मौर्य‚ अजय कुमार शर्मा‚ देव कृष्ण कुशवाहा‚ दिलीप यादव‚ पवन कुमार उपाध्याय व रवि प्रकाश पांडेय शामिल रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रामनारायण लाल श्रीवास्तव ने और संचालन रत्नेश श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान तहसीलदार अलका सिंह, नायब तहसीलदार डॉ. भगीरथी सिंह, गोपालजी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकिशोर लाल ब्रजेश मिश्र, प्रमोद तिवारी, चंद्र भूषण तिवारी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।