मौके पर मौजूद पुलिस और लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
छोटी गंडक नदी में नहाते समय मंगलवार की शाम एक किशोर पानी में डूब गया। जब इसकी जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो काफी छानबीन किए, लेकिन पता नहीं लग सका। जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना चौकी प्रभारी और कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद मछुआरों के मदद से किशोर को बाहर निकलवाया, लेकिन तबतक किशोर की मौत हो चुकी थी।
कोतवाली थाना क्षेत्र के कस्बा सलेमपुर गांव निवासी साहिल (17) वर्ष पुत्र राजू मंगलवार की शाम करीब 4:30 बजे घर से छोटी गंडक नदी पर नवलपुर और मझौली राज के बीच बने पीपा के पुल के तरफ निकला। जहां पहुंचकर वह नहाने के लिए पानी में छलांग लगा दिया। इसी बीच वह गहरे पानी में चला गया। जिससे डूबने लगा शोर सुनकर आसपास के लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह पानी में डूब गया।
परिवार के लोगों ने इसकी सूचना चौकी प्रभारी राकेश कुमार पांडेय व कोतवाल गोपाल पांडेय को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मछुआरों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद घटनास्थल से कुछ दूरी पर किशोर की शव को बरामद कर लिया। वहीं, किशोर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मझौली राज चौकी प्रभारी राकेश पांडेय ने बताया कि शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।