फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अरुई का पत्ता तोड़ने पर की थी किशोरी की पिटाई, मौत

Mon, 21 Aug 2023 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर के भटवलिया मोहल्ले में तेरह दिन पहले एक छात्रा की युवक ने अरुई का पता तोड़ने पर पिटाई कर दी थी। हाथ में पहने कड़े से छात्रा को गंभीर चोटें आई थीं और उसका इलाज गोरखपुर चल रहा था। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों पर मारपीट का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


मदनपुर थाना क्षेत्र के मोहरा समोगर गांव निवासी धनंजय सपरिवार भटवलिया मोहल्ले में किराए का कमरा लेकर रहते हैं। उनकी बेटी सलोनी (16) जूनियर स्कूल विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा थी। परिजनों का आरोप है कि सात अगस्त को जब वह स्कूल से पढ़ कर आ रही थी तो रास्ते में मोहल्ले के युवक ने अरुई का पत्ता तोड़ने को लेकर उसकी पिटाई कर दी। युवक ने हाथ के कड़े से उसके सिर पर भी प्रहार कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इलाज के दौरान हुई मौत के बाद रविवार को परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद उसका पोस्टमार्टम हुआ था। इसमें सिर और सीने पर चोट के निशान मिले हैं। कोतवाल दिनेश मिश्रा ने बताया कि दस अगस्त को अर्जुन सहित दो के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें