फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: किशोरी से छेड़खानी, मुकदमा दर्ज, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

Wed, 25 Jan 2023 05:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी युवक पर केस दर्ज किया। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर युवक पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भटनी क्षेत्र के एक गांव में किशोरी का हाथ पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को गांव के ही एक आरोपी युवक पर पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई न्यायालय की आदेश पर की गई है।
विज्ञापन


न्यायालय में दिए शिकायत पत्र में किशोरी की मां ने आरोप लगाया था कि अगस्त 2022 को गांव का ही एक युवक उनकी 14 वर्षीय बेटी को अकेली पाकर उसका हाथ पकड़ लिया और फिर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवक ने इस बारे में किसी को भी कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह किशोरी उसके चंगुल से निकल घर आई।

पहले तो किशोरी आरोपी युवक की हरकत से सहमी रही और परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी। बाद में परेशान होकर परिजनों को बताया। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शिकायत के बाद भी पुलिस ने आरोपी युवक पर कोई कार्रवाई नहीं की। उसके बाद पीड़ित पक्ष ने न्यायालय में गुहार लगाई।
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी युवक पर केस दर्ज किया। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर युवक पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें