फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रेन से गिरकर किशोर घायल

Sat, 06 Jun 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार रोड। वाराणसी-भटनी रेलखंड पर मईल थाना क्षेत्र के धरमेर गांव के पास ट्रेन से गिरकर एक किशोर घायल हो गया ।
विज्ञापन

तरकुलवा थाना क्षेत्र के सीतापट्टी गांव निवासी फिरोज अपने पुत्र मेहताब व पुत्री के साथ मुंबई से घर आ रहे थे। उन्हें देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर उतरना था। सुबह करीब 11 बजे ट्रेन मईल थाना क्षेत्र के धरमेर गांव के पास पहुंची थी कि फिरोज का पुत्र मेहताब दरवाजे से नीचे गिर गया। मेहताब को गिरता देख उसके परिजनों ने ट्रेन में शोर मचाना शुरू कर दिया। कुछ दूरी पर लार रोड रेलवे स्टेशन आने पर परिजन ट्रेन से उतर कर मेहताब के गिरने वाली जगह पहुंचे। वहां आकर आसपास के लोगों के सहयोग से गांव के समीप लाया गया। ग्रामीणों के सहयोग से एंबुलेंस बुलाकर मेहताब को अस्पताल भेजा गया। प्रथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे मेडिकल कालेज देवरिया रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें