फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राप्ती में नहाने के दौरान डूबा किशोर, मौत

Thu, 25 May 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एकौना। नदी में नहाने के दौरान बुधवार को डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। वह राप्ती नदी में दोस्तों के साथ नहाने गया था, इस दौरान गहराई में जाने से डूब गया। करीब एक घंटे बाद उसका शव नदी से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। एकौना गांव के राजेश प्रसाद मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनके दो बेटों में राज 14 वर्ष छोटा था। वह हंसनाथ सिंह बालिका इंटर कॉलेज पांडेय माझा राजधर में कक्षा नौ का छात्र था। परिवारवालों के अनुसार बुधवार दोपहर वह राप्ती में दोस्तों के साथ नहाने गया था। एकौना रकहट घाट पर वह नदी में नहाने के दौरान डूब गया। उसे डूबता देख साथ में नहा रहे लड़कों के शोर मचाने पर लोग उसे बचाने नदी में कूद पड़े, काफी प्रयास के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया। गोताखोर और ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे बाद उसका शव नदी से निकाला गया। किशोर की मौत पर मां रीता और बहन रागिनी का रो-रोकर बुरा हाल था। मां नदी किनारे अपने बेटे के शव को देख बेहोश हो गई। बड़ा भाई राजन और पिता राजेश बदहवास हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें