गौरी बाजार। गौरी खुर्द गांव में रविवार को पारिवारिक विवाद के चलते किशोरी रवीना पुत्री रोहित चौहान ने जहर खा लिया।
ग्रामीणों के अनुसार, घर में किसी बात पर विवाद हुआ था। इसी तनाव में किशोरी ने यह कदम उठा लिया। परिजनों ने बताया कि रवीना पढ़ाई में अच्छी थी और घरेलू कामों में सहयोग करती थी। अचानक हुई घटना से पूरा परिवार सदमे में है। प्रभारी निरीक्षक नंदा प्रसाद ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद