फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria Murder: देवरिया में बंधा पर मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका

Sun, 31 Jul 2022 11:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया

सार

रविवार की सुबह डुमरी गांव के लोग दक्षिण दिशा में डुमरी तकिया धरहरा बंधा मार्ग पर मार्निंग वॉक करने निकले थे। तभी देखा की एक किशोरी का शव बीच बंधा पर औंधे मुंह पड़ा है। 
विज्ञापन
मौके पर जमा पुलिस और लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के देवरिया के लार थाना इलाके के डुमरी गांव के बंधा पर एक किशोरी का औंधे मुंह शव मिला। सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के अनुसार उसके चेहरे पर चोट के निशान है। लोग हत्या कर शव फेकने की आशंका जता रहे हैं। 
विज्ञापन


पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। रविवार की सुबह डुमरी गांव के लोग दक्षिण दिशा में डुमरी तकिया धरहरा बंधा मार्ग पर मार्निंग वॉक करने निकले थे। तभी देखा की एक किशोरी का शव बीच बंधा पर औंधे मुंह पड़ा है। उसके बदन पर नीला  जींस, पिला शर्ट, एक हाथ में सफ़ेद दुपट्टा लपेटा हुआ था। 

चेहरे पर चोट का निशान था। शव मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जता पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह ने बताया कि एक किशोरी का शव मिला है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें