सलेमपुर। पुरानी रंजिश में एक परिवार के लोगों ने दूध लेकर अपने घर लौट रहे किशोर पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना बुधवार की शाम की है। इस मामले में घायल किशोर की मां मीना देवी निवासी रामपुर बुजुर्ग ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने नामजद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद