देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी घर से लापता हो गई। पीड़ित पिता ने एक युवक पर भगा ले जाने का आरोप लगाकर तहरीर दी है।जानकारी के अनुसार, थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी 29 दिसंबर को किसी से मोबाइल फोन पर बात कर रही थी। इस पर परिजनों ने डांट दिया। इसके बाद शाम को वह बिना किसी को कुछ बताए कहीं चली गई। मोबाइल फोन पर बात कर रहे युवक के विरुद्ध पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बहलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। संवाद