फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रक की चपेट में आई किशोरी घायल

Sun, 20 Sep 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। खुखुंदू थाना क्षेत्र के महानपुर पकड़ी गांव निवासी वंदना कुमारी (16) पुत्री जगदीश प्रसाद शनिवार की सुबह साइकिल से सलेमपुर में ब्यूटीशियन सीखने जा रही थी। सलेमपुर कोतवाली के सामने देवरिया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के पिछले हिस्से से उसकी साइकिल टकरा गई। हादसे में वह सड़क पर गिर पड़ी और उसका दायां हाथ ट्रक के पिछले पहिये की चपेट में आ गया। आसपास के लोगों ने ट्रक को रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मी घायल वंदना को सीएचसी सलेमपुर ले गए।हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें