भटनी। क्षेत्र के सिसवा गांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक किशोरी की मौत हो गई। इससे परिवार में चीख-पुकार मच गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मृतक का रविवार की शाम वीरसिंह गांव स्थित छोटी गंडक नदी पर अंतिम संस्कार किया गया। भटनी पुलिस के मुताबिक सिसवा गांव निवासी संजीत गोंड़ की 17 वर्षीय बेटी प्रीति इंटरमीडिएट की छात्रा थी। शनिवार की रात भोजन के उपरांत परिवारीजन सोने जा रहे थे, तभी कमरे में तेज आवाज सुनकर पहुंचने पर परिजनों ने प्रीति का शव फंदे से लटकते देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को नीचे उतार कब्जे में ले लिया।