भाटपाररानी। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के पड़री बाजार में शनिवार को 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे भाटपाररानी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। पंचनामा भरने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। संवाद