फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जन्मदिन पार्टी से घर जा रही किशोरी से छेड़खानी

Sun, 10 Dec 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार। नगर के एक वार्ड में शुक्रवार की रात आयोजित बर्थ डे पार्टी से घर लौट रही किशोरी से एक युवक अंधेरे में अकेला देखकर छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर किशोरी के ऊपर सिंदूर फेंक भाग गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को उसके घर से हिरासत में ले लिया। किशोरी की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

लार नगर के एक वार्ड की रहने वाली किशोरी घर से दो सौ मीटर दूर स्थित एक व्यक्ति के घर बर्थडे पार्टी में गई थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अकेले ही घर लौट रही थी। अभी वह मोहल्ले के एक गली में पहुंची थी कि वार्ड का रहने वाला युवक पहुंचा औरकिशोरी को अकेले देखकर अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी करने लगा। किशोरी ने विरोध किया तो सिर पर सिंदूर फेंक भाग गया।
घटना की जानकारी घर पहुंची किशोरी ने रोते हुए परिजनों को दी। युवक के घर उलाहना लेकर पहुंचे किशोरी के परिजन से युवक उलझ गया। शोर सुन दौड़े आसपास के लोगों के हस्तक्षेप से किसी तरह मामला शांत हुआ। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को फोन पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को उसके घर से पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। किशोरी के परिजन तहरीर दी है। घटना की जांच कर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें