फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्वावलंबन के लिए जरूरी है तकनीकी ज्ञान

Thu, 14 Sep 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। भलुअनी के शिवधरिया वार्ड स्थित अभयानंद शिक्षण संस्थान इंटर काॅलेज में बुधवार को तीन दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें नोएडा की टीम ने प्रोजेक्टर आदि के जरिए छात्रों को प्रशिक्षित किया। उनका कहना था कि स्वावलंबी बनने के लिए सभी में तकनीकी ज्ञान का होना जरूरी है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर में पहले दिन विद्यालय परिसर में बने अटल टिकरिंग लैब में नोएडा के प्रशिक्षक ऋतिक श्रीवास्तव ने एलईडी ब्लिंक, ऑटोमेटिक ऑन एलईडी यूजिंग इंफ्रारेड सेंशिंग के बारे में प्रशिक्षित किया। उन्होंने छात्रों को इलेक्ट्रानिक डिवाइस आदि के बारे में भी जानकारी दी। मौके पर प्रबंधक सतीश कुमार सिंह, प्रधानाचार्य गोविंद, अशोक कुमार, विभूति नारायण, राजेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें