फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राम के वनवास व दशरथ मरण की लीला देख छलके आंसू

Fri, 27 Oct 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मेहरौनाघाट। लार ब्लॉक के सजांव गांव में चल रही राम लीला में पाचवें दिन बृहस्पतिवार को श्रीराम वनवास व दशरथ मरण की लीला का भावपूूर्ण मंचन किया गया गया। यह देख श्रद्धालुओं की आंखें छलक उठीं। श्रीराम, लक्ष्मण व पत्नी सीता के साथ मुनि वेश में वन गमन करते हैं। पिता राजा दशरथ के कैकेयी को दिए गए वचन के अनुरूप श्रीराम पत्नी सीता व भाई लक्ष्मण के साथ वन गमन की लीला का बेहद भावुक मंचन किया गया। इसके बाद दशरथ मरण लीला का मंचन देख श्रद्धालुओं की आंखें छलक उठीं। इस दौरान सतीश दुबे, विजय प्रकाश, अनिल दुबे, भरत दुबे, प्रमोद दुबे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें