फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वाराणसी और कानपुर मंडल की टीमें रही अव्वल

विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में दांव दिखाती महिला पहलवान।संवाद
विज्ञापन
- अंतिम दिन हुए सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में दिखा रोमांच
विज्ञापन


- स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय जूनियर स्टेट बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ समापन

संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को प्रदेशीय जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले हुए। प्रदेश के विभिन्न मंडलों से आई महिला पहलवानों ने अपने दांवपेंच से खेलप्रेमियों को रोमांचित कर दिया। खेल में वाराणसी व कानपुर मंडल की पहलवानों का दबदबा रहा।


खेल निदेशालय एवं प्रदेशीय क्रीड़ा संघ के समन्वय से जिला खेल कार्यालय देवरिया में आयोजित प्रदेशीय जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता के दिन कानपुर व वाराणसी मंडल की पहलवानों ने तीन-तीन स्वर्ण पदक जीते। समापन एवं पुरस्कार वितरण के अवसर पर मुख्य अतिथि सीडीओ प्रत्युष पांडेय ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर उत्सावर्धन किया। क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व क्रीड़ाधिकारी सर्वदेव यादव, सुरज सिंह सेंगर अध्यक्ष जिला कुश्ती संघ, कर्मवीर सिंह क्रीड़ाधिकारी चंदौली, जवाहर लाल यादव क्रीड़ाधिकारी बलिया, धर्मवीर सिंह उपक्रीड़ाधिकारी गोरखपुर, यशवंत सिंह आदि मौजूद रहे।

-

जूनियर कुश्ती में इनका रहा जलवा
50 किलो भार वर्ग में अवंतिका गोरखपुर प्रथम, माला वाराणसी
व हर्षिता आजमगढ़ व वंदना अयोध्या तीसरे स्थान पर रही। 53 किलो वर्ग में आंचल अयोध्या प्रथम, निर्जला वाराणसी दूसरे व रिया गोंडा व रोशनी कानपुर तृतीय आईं। 55 किलोे वर्ग में राजमनी वाराणसी पहले, माेनिका कानपुर दूसरे, तान्या पांडेय व खुशी चौहान गोरखपुर तीसरे, 57 किलो वर्ग में दीक्षा कुमारी कानपुर पहले, अन्नु यादव अयोध्या दूसरे,
रोली गोंडा व मोनिका मिर्जापुर तीसरे स्थान पर आईं। 59 किसो वर्ग में आकांक्षा जोशी कानपुर प्रथम, अर्चना मिर्जापुर द्वितीय, पायल वाराणसी व अंतिमा गोंडा तृतीय, 62 किलो वर्ग में वसुंधरा वाराणसी प्रथम, अनामिका स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर दूसरे, अंजली मुरादाबाद व जोया सिंह कानपुर तीसरे, 65 किलो वर्ग में नेहा गुप्ता गोरखपुर प्रथम, नीलम गंगवार बरेली दूसरे, दीपाली गोरखपुर व किरन चौहान वाराणसी तृतीय, 68 किलो वर्ग में आंचल भारद्वाज
विज्ञापन


गोंडा पहले, कल्पना राव कानपुर दूसरे, नेहा मुरादाबाद व आयुषी
वाराणसी तीसरे, 72 किलो वर्ग में अनीता चौधरी कानपुर प्रथम, कामिनी वाराणसी द्वितीय, हिमानी मुरादाबाद व अन्नु पाल गोंडा तृतीय, 76 किलो वर्ग में विजयलक्ष्मी वाराणसी प्रथम, दिव्यांका यादव कानपुर द्वितीय, राखी यादव मिर्जापुर व लक्ष्मी गुप्ता गोंडा तृतीय रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें