फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जूनियर बालिका हॉकी स्टेट के लिए चुनी गई 10 सदस्यीय जिला टीम

Wed, 13 Dec 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। 22 से 27 दिसंबर तक झांसी में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता होगी। इसमें प्रतिभाग के लिए मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल के बाद 10 सदस्यीय टीम का चयन किया गया।
विज्ञापन

ट्रायल में कुल 22 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिला हॉकी संघ के सचिव अकरम सिद्दीकी, प्रशिक्षक शकील अहमद, दिवाकर मणि त्रिपाठी की देखरेख में आयोजित चयन प्रक्रिया के बाद अविशि विश्वकर्मा, मधु कन्नौजिया, रोशनी राजभर, संजना यादव, सृष्टि कुशवाहा, पलक शर्मा, ईशानी तिवारी, विभा, कंचन राजभर, कोमल पटेल को चुना गया। सलोनी कुमारी व पायल मद्धेशिया को आरक्षित खिलाड़ी में रखा गया। क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद ने बताया कि चयनित टीम 13 दिसंबर को गोरखपुर में आयोजित होने वाले मंडलीय ट्रायल में भाग लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें