रामपुर बुजुर्ग/सोहनपुर। बनकटा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में मंगलवार की देर शाम भूमि विवाद को लेकर प्रशासनिक टीम तीन घंटे तक डटी रही, लेकिन मामला सुलझ नहीं सका। एसडीएम रत्नेश त्रिपाठी, सीओ शिवप्रताप सिंह, एसओ नवीन चौधरी समेत राजस्व व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। गांव के राजेश दुबे ने अधिकारियों को बताया कि उनका पैतृक मकान है। उन्हें एक कमरा हिस्से में मिला था और वे वहीं अपने परिवार के साथ रहते थे। पटीदारों ने कब्जा कर लिया है। संवाद