प्रांतीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जा रहे खिलाड़ी
देवरिया। 9वीं प्रादेशिक माध्यमिक विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता के तहत शनिवार को जिलास्तरीय 10 खिलाड़ियों की टीम प्रांतीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए सदर स्टेशन से मिर्जापुर के लिए रवाना हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक शिवनारायण सिंह ने बताया कि यह टीम मैनेजर मो जाकिर हुसैन और टीम कोच अमित कुमार के नेतृत्व में टीम रवाना की गई है। उन्होंने खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं दीं।