फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गणित, विज्ञान और अंग्रेजी को आसानी से समझे विद्यार्थी, शिक्षक लेंगे प्रशिक्षण

Sun, 09 Jul 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में वर्तमान में 22 राजकीय एवं 122 एडेड माध्यमिक स्कूल हो रहे संचालित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। माध्यमिक कक्षाओं में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी विषय के समझाने के तरीके कैसे और आसान बनाया जाए, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इसे ग्रहण कर सके, इसके लिए विभागीय मंथन चल रहा है। इन विषयों के शिक्षकों को इसमें बकायदा प्रशिक्षित करने की योजना बनाई गई है। जनपद स्तर पर भी इसकी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।
जिले के माध्यमिक स्तर के राजकीय व एडेड स्कूलों में कार्यरत इन विषयों के शिक्षकों व प्रवक्ताओं को क्रमवार इसका प्रशिक्षण देने की तैयारी चल रही है। इसके लिए जनपद के 22 राजकीय व 122 एडेड स्कूलों से इन विषयों के शिक्षक, प्रवक्ता का नाम, पद, कार्यरत विद्यालय का नाम, विद्यालय का विवरण, विषय, मोबाइल नंबर आदि जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

इन विषयों के शिक्षकों व प्रवक्ताओं की सूची मिल जाने के बाद प्रशिक्षण की व्यवस्था बनेगी। इन विषयों के मास्टर ट्रेनर जिन्होंने लखनऊ में पहले प्रशिक्षण लिया है, वह इन शिक्षकों को इसके तरीकों के बारे में बताएंगे।

......अनिल कुमार सिंह, डायट प्राचार्य

गणित, विज्ञान व अंग्रेजी विषय को बोधगम्य व आसानी से विद्यार्थी समझे, इसके लिए इन विषयों के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
मकसद यही है कि छात्र इन विषयों को अच्छे से समझें और इसमें इनकी रूचि बढ़े। राजकीय व एडेड विद्यालयों से इनकी सूची मांगी जा रही है।
....वीरेंद्र प्रताप सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें