भाटपार रानी। विकासखंड के प्राथमिक विद्यालयों में सोमवार को ऑनलाइन हस्ताक्षर का शिक्षकों एवं उनके संगठनों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया तथा शिक्षण कार्य किया। शिक्षकों ने कहा कि वे इसका विरोध करते हैं। क्योंकि कई बेसिक विद्यालयों की भौतिक स्थिति इस तरह नहीं है कि शिक्षक उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज कर सकें। अनेक विद्यालय ऐसे हैं, जहां नेटवर्क ठीक से काम ही नहीं करता है। उन्होंने सरकार से इस आदेश को वापस लेने की मांग की। संवाद