फोटो समाचार....बीआरसी पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर विरोध प्रदर्शन किया
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। परिषदीय शिक्षकों ने सरकारी आदेश टैबलेट के जरिये छात्रों की उपस्थिति का विरोध किया। उन्होंने नगर स्थित बीआरसी पर शुक्रवार को हस्ताक्षर अभियान चलाकर विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षक व्यक्तिगत आईडी से सिम कार्ड लेने के आदेश को भी हास्यास्पद बताया।
उन्होंने कहा कि इसका परिषदीय शिक्षक व्यापक विरोध करेंगे। अध्यक्ष ओपी शुक्ल ने कहा कि शिक्षकों की मांगों को पूरा करने के बाद ही आनलाइन उपस्थिति प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। जब विभागीय कार्यों को पूरा करने के लिए शासन स्तर से टैबलेट उपलब्ध कराया गया है तो उसके सिमकार्ड के लिए शिक्षक अपनी व्यक्तिगत आईडी का उपयोग नहीं करेगा। इसके लिए भी शासन स्तर पर व्यवस्था बनाई जाए। शिक्षक 4 मार्च को महानिदेशक को संबोधित एक पत्रक बीईओ कार्यालय को सौंपेंगे।
पत्रक में शिक्षक राज्यकर्मियों की तरह साल में 31 दिन का उपार्जित अवकाश, हर माह के दूसरे शनिवार को अवकाश, 30 अक्तूबर तथा नौ नवंबर को प्रान्तीय प्रतिनिधिमण्डल की वार्ता में 21 सूत्री मांगों पूरा करने आदि मांगें शामिल हैं।
हस्ताक्षर करने वालों में रामनिवास यादव, सुरेश यादव, राजीव रंजन, त्रिगुणानंद तिवारी, मधुकर सिंह, श्रीनिवास यादव, संदीप कुमार, चतुर्भुज पाण्डेय, इम्तियाज अंसारी, अविनाश कुमार, सत्येन्द्र यादव, शरद मिश्र, अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।