जूनियर शिक्षक संगठनों ने किया सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित
जनपद के स्कूल-कॉलेजों में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले के स्कूल-कॉलेजों में सोमवार को धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने के बाद विद्यार्थियों ने अपने प्रिय शिक्षकों को उपहार भेंट किए, वहीं, शिक्षक भी छात्र-छात्राओं के भाव से आनंदित दिखे। कई स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। उधर, जूनियर शिक्षक संघ के दोनों संगठनों की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
नगर पालिका सभागार में उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक की बदौलत ही सभ्य समाज का निर्माण होता है। देश के भविष्य का निर्माण भी इन्हीं के हाथों में होता है। विशिष्ट अतिथि ग्राम्य विकास मंत्री राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि सरकार हर तबके के बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। शिक्षकों की बदौलत ही व्यक्ति ऊंचाइयों को प्राप्त करता है। समाज के सबसे अग्रणी वर्ग के रूप में इनका योगदान सबसे अधिक होता है।
समारोह को नगर पालिकाध्यक्ष अलका सिंह, प्रो. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, भाजपा नेता जितेंद्र राव ने भी संबोधित किया। जिलाध्यक्ष हेमा त्रिपाठी ने आभार जताया। इस मौके पर राज्य शिक्षक पुरस्कार पाने वाली शिक्षिका मनोरमा द्विवेदी समेत नसीम अहमद, उषा राय, निर्मला दीक्षित, वशिष्ठ सिंह, फजर्लुरहमान, हसमुन निशा, मारकंडेय दूबे, एजाज अहमद, रामकेवल पाल को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अतुल शुक्ला, बृजभूषण गोंड, सत्यप्रकाश सिंह, चंद्रशेखर सिंह, देवशरण सिंह, फणींद्र मणि त्रिपाठी, बृजेश द्विवेदी, जयकिशुन, संध्या जोशी, गजानन मिश्र आदि मौजूद रहे।
उधर, टाउनहाल स्थित ऑडिटोरियम में जूनियर शिक्षक संघ के कार्यक्रम में कुल 44 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। बीईओ नवनीत चौबे एवं विजयपाल नारायण त्रिपाठी ने शिक्षकों को शाल ओढ़ाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद सिंह, मंत्री नंदलाल, हेमंत शुक्ला, नरेंद्र सिंह, श्यामदेव यादव आदि मौजूद रहे। युवा एकता मंच की ओर से न्यू कॉलोनी स्थित भगत चौक पर समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका विषय पर परिचर्चा जिलाध्यक्ष श्वेतांक मणि त्रपिाठी की ओर से आयोजित की गई।
जीआईसी सहित अन्य विद्यालयों में काटा केक
देवरिया। राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने अपनी कक्षाओं में केट काटा। इस मौके पर विद्यालय से सेवानिवृत्त शिक्षकों को प्रतीक चिह्न व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डीआईओएस डॉ. विनोद कुमार राय ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया। इसमें श्रीप्रकाश तिवारी, जगदीश नारायण सिंह, केडी गुप्ता, मथुरा प्रसाद, अर्जुन सिंह, सुदामा सिंह, श्रीचंद्र गोरे, रमाकांत मिश्र, कृष्ण मुरारी शामिल रहे। संचालन गोविंद सिंह ने किया।
कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य विमला राय की देखरेख में रोल प्ले व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. एसपी त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक सभ्य समाज का विश्वकर्मा होता है। पूर्व प्रधानाचार्य श्रवण सिंह, विरेंद्र द्विवेदी को सम्मानित किया गया।
कलिंद इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य वकील सिंह ने कहा कि एक आदर्श शिक्षक विद्यार्थी के अंदर उठती जिज्ञासाओं का समाधान करता है। दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला पीजी कॉलेज में छात्राओं ने लोकगीत व शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। एमके कान्वेंट न्यू कॉलोनी में प्रबंधक दीपक मौर्य की देखरेख में शिक्षक दिवस मनाया गया। एसएसबीएल इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. अजय मणि त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय शिक्षक का उत्तरदायित्व है कि वह ज्ञान और कुशलता के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व वाले मनुष्य का निर्माण करें। संवाद
देसही देवरिया के शिक्षक खुर्शीद को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
देसही देवरिया। परिषदीय शिक्षक खुर्शीद अहमद को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में शिक्षक दिवस पर सोमवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने आयोजित कार्यक्रम में नकद धनराशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। पुरस्कार पाते ही खुर्शीद की खुशियों का ठिकाना न रहा। कहा कि मेहनत रंग लाती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होना बड़ी बात है। उनके लिए बहुत ही गर्व का पल है। शिक्षक संगठन ने भी उनको इस उपलब्धि पर बधाई दी है। उनके लौटने पर सात सितंबर को क्षेत्र में भव्य स्वागत की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। संवाद
10 पाउंड का केक काट मनाया शिक्षक दिवस
रामपुर कारखाना। कस्बे के मुख्य मार्ग स्थित एमएसएआरएन स्कूल में 10 पाउंड का केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि एसओ महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने केक काटने के बाद बच्चों को शिक्षक दिवस की महत्ता बताई। इस मौके पर शिक्षक सैयद अतहर हुसैन, अनुपमा तिवारी, अख्तर अली, रुस्तम अली, नीलेश यादव, रिजवाना अफरोज, रीता चौरसिया, सुष्मिता साहनी ने बच्चों में मिष्ठान वितरित किया। संवाद
गुरु ज्ञान की ज्योति हैं, छात्र बाती
बघौचघाट। रवींद्र किशोर शाही राजकीय महाविद्यालय पथरदेवा में दिवस पर विद्यार्थियों की ओर से सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य सतीश उपाध्याय ने कहा कि बगैर गुरु के व्यक्ति का विकास नहीं हो सकता। जीवन को सरल व सुगम बनाने के लिए हर समय सीखना चाहिए। कार्यक्रम में निधि सिंह, रोशनी शर्मा, निशा यादव, माया, अनामिका सिंह, दीप्ती कुमारी ने भाग लिया। संवाद
महान दार्शनिक थे डॉ. राधाकृष्णन : सुरेश तिवारी
भाटपाररानी। क्षेत्र के स्कूलों मे सोमवार को भारत रत्न सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। गुरुकुल शिक्षण संस्थान खामपार में विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। मौके पर भाजपा नेता सुरेश तिवारी ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन महान दार्शनिक, शिक्षाविद, प्रखर वक्ता एवं कुशल नेतृत्व कर्ता थे। प्रबंधक नितेश कुशवाहा ने कहा कि उनका कथन था कि जहां कहीं से भी कुछ सीखने को मिले उसे अपने जीवन में उतार लेना चाहिए। प्रधानाचार्य मनोज कुशवाहा ने कहा कि हमारे जीवन में गुरु का बड़ा महत्व होता है। इस दौरान फागू राज कुशवाहा, वशिष्ठ कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा, उमेश तिवारी, राधेश्याम कुशवाहा, अर्जुन गुप्ता, श्रवण आर्य, जितेंद्र कुशवाहा, सनी यादव आदि मौजूद रहे। ज्ञान कुंज एकेडमी, सेंट जेवियर्स हाईस्कूल स्कूल, शिवम साइंस एकेडमी में भी आयोजन किया गया। संवाद
बसंतपुर धूसी में गुरुजन सम्मानित किए गए
पथरदेवा। शहीद रामचंद्र इंटर कॉलेज बसंतपुर धूसी में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह का लाइव प्रसारण दिखाया गया। विद्यार्थियों ने डॉ. राधाकृष्णन के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर चार्ट पेपर व स्केच से बनाए गए उनके चित्र प्रशंसनीय रहे। रंगोली के माध्यम से छात्रों ने अनूठे ढंग से शिक्षक दिवस पर अपनी भावनाएं अभिव्यक्त की। प्रतियोगिताओं में खुशी राव, संध्या कुशवाहा, संजना कुशवाहा, पूजा वर्मा, अस्मिता कुशवाहा,चंदन, धनेश दूबे, रितेश कुशवाहा, अमित, आदि ने भाग लिया। प्रधानाचार्य डॉ. स्वतंत्र यादव ने गुरुजनों को सम्मानित किया। संवाद
समाज के उत्थान में शिक्षक की महती भूमिका : कवींद्र पांडेय
पड़री बाजार। पड़री बाजार में भारत रत्न व पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई। शिक्षक संघ के पूर्व जिला संयोजक कवींद्रनाथ पांडेय ने कहा कि महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन हमेशा समाज के हित के लिए समर्पित रहा। इस दौरान डॉ. विरेंद्र पांडेय, सुरेंद्र पांडेय, तारकेश्वर पांडेय, संजय सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, रामलाल त्रिपाठी पीजी कॉलेज पिपरा शुक्ल में शिक्षक दिवस मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को सम्मानित किया। इस दौरान प्रबंधक डॉ. महेंद्र त्रिपाठी, डॉ. जितेेद्र नाथ पांडेय, डॉ. ब्रजेश यादव, डॉ. राजेश वर्मा, सुशील मिश्र, दिव्या त्रिपाठी, ओमप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे। संवाद