फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हार्ट अटैक से शिक्षक की मौत

Sun, 23 Apr 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
-बनकटा ब्लॉक में थी तैनाती, परिवार में छाया मातम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटा/रामपुर बुजुर्ग/भटनी। हृदयाघात से शनिवार को एक शिक्षक की मौत हो गई। वह बनकटा ब्लॉक के बनकटा जगदीश गांव में प्राथमिक विद्यालय पर तैनात थे। उनके निधन पर शिक्षक संघ ने गहरा दुख जताया है। रोजाना की तरह स्कूल से अपने निवास क्षेत्र भटनी गए, अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें पास के ही अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भटनी नगर के रामलीला मैदान निवासी उग्रसेन तिवारी (55) शिक्षक थे। वह बनकटा विकास खंड के बनकटा जगदीश गांव के प्राथमिक विद्यालय पर सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत थे। शनिवार को हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई। जानकारी होते ही पूरे शिक्षक समाज में शोक की लहर दौड़ गई। शिक्षक संघ के अध्यक्ष रामा यादव, विक्रमादित्य तिवारी, मनकेश्वर सिंह, अरविन्द कुमार, संजय कुमार, संतोष कुमार केशव मिश्र, एआरपी, प्रदीप गौतम, चंद्रशेखर, रणबीर,सुनील, प्रवीण यादव, अवनीश दीक्षित, ओमप्रकाश शुक्ल, ज्ञान प्रकाश तिवारी, मारुति नंदन मिश्र, कृपा नारायण मिश्र, प्रदीप मिश्र आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें