फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शिक्षा के मंदिर में हुई घटना से शिक्षक समाज आहत

Sun, 24 Dec 2023 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार क्षेत्र के धरहरा स्कूल में मारपीट की घटना के बाद बेसिक शिक्षा विभाग विवाद वाले स्कूलों को चिह्नित करने की कर रहा तैयारी
विज्ञापन




देवरिया। चनुकी। लार थाना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय धरहरा में शनिवार को शिक्षकों के बीच हुई मारपीट ने शिक्षा जगत से जुड़े लोगों को सोचने पर विवश कर दिया है। शिक्षा के मंदिर परिसर में, बच्चों के बीच हुई इस घटना में बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही भी खुलकर सामने आई है। पहले भी कई बार विवाद होने की सूचना को अधिकारियों ने अनसुना कर दिया, अन्यथा यह नौबत ही नहीं आती। मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की गई है।
उधर बेसिक शिक्षा विभाग ताजा घटना के बाद अब ऐसे स्कूलों को चिह्नित करने की तैयारी कर रहा है, जहां शिक्षकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा हो। शनिवार को लार क्षेत्र के धरहरा स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान शिक्षकों के दो गुट में जमकर मारपीट हुई थी। मामले में आरोपी चार शिक्षकों को बीएसए ने निलंबित कर दिया तथा प्रधानाध्यापक व एक सहायक को कड़ी चेतावनी के साथ नोटिस दिया है। रविवार को शिक्षा जगत से जुड़े लोगों में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। संत विनोबा पीजी कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग के डॉ.विवेवक मिश्र ने बताया कि विद्यार्थियों के सामने शिक्षकों का आपस में भिड़ जाना, विद्यालय परिसर में पुलिस का आना दर्शा रहा है कि शिक्षा जैसे पेशे में गलत लोगों का प्रवेश हो गया है। जिन्हें यह तक पता नहीं है कि छात्रों के सामने खुद को कैसे प्रस्तुत करना है।
विज्ञापन



सभी शिक्षकों पर रखी जाएगी नजर
लार के बीईओ निर्भय नारायन सिंह बताया कि घटना के बाद ब्लॉक के सभी शिक्षकों पर नजर रखी जाएगी। जिस स्कूल में अध्यापकों के बीच किसी प्रकार का मन मुटाव होना पाया जाएगा उन सभी की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। उधर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लार के ब्लाॅक अध्यक्ष गोविंद मिश्र ने बताया कि शिक्षकों के बीच हुई मारपीट की घटना निंदनीय है । इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए थी।

-
संगठन घटना की ले रहा जानकारी
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने रविवार को बताया कि शिक्षकों में यह स्थिति क्यों आई, संगठन इसकी तहकीकात कर रहा है। विवाद पहले से प्रायोजित था या भावावेश में हो गया, इसका पता लगाया जा रहा है। यह घटना निंदनीय है और संगठन ऐसी स्थिति पुन:कहीं न आए, इसके लिए अधिकारियों से संपर्क कर इसे दूर कराएगा।
विज्ञापन


सात दिन में जांच कर्ता देंगे रिपोर्ट
इस मामले की जांच देवरिया सदर व तरकुलवा के बीईओ को सौंपी गई है। सदर के बीईओ विजयपाल नारायण त्रिपाठी ने रविवार को बताया कि सभ्य समाज शिक्षकों के बीच हुई इस घटना को स्वीकार नहीं करेगा। शनिवार की देर शाम उन्हें जांच सौंपी गई है। मंगलवार से जांच शुरू कर सभी पक्षों का बयान लिया जाएगा। सात दिन के अंदर दो सदस्यीय टीम अपनी रिपोर्ट बीएसए को सौंप देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें