फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शिक्षक नेता को युवक ने पीटा, केस

Mon, 01 Apr 2024 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


एकौना। बाइक स्टंट कर रहे युवक को बोलने पर उसने शिक्षक नेता की पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक पर मारपीट का केस दर्ज किया है। पांडेय माझा राजधर निवासी शिक्षक नेता दिनेश सिंह प्राथमिक विद्यालय रामकुटी में तैनात हैं। उन्होंने तहरीर में बताया कि वह बृहस्पतिवार को रुद्रपुर-नारायणपुर मार्ग पर बाइक से अपने बगीचे की तरफ जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में सामने एक युवक बाइक पर स्टंट कर रहा था। युवक को मना करने पर वह गाली देने लगा। इसका विरोध करने पर उसने शिक्षक नेता की पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक शीतल माझा निवासी अश्विनी के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें