देवरिया। विश्व क्षय रोग दिवस 28 मार्च को मनाया जाएगा। यह 24 मार्च को मनाया जाता है, लेकिन इस बार रविवार होने और होली त्योहार का अवकाश होने के कारण शासन के निर्देश पर 28 मार्च को मनाया जाएगा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता की वजह से सादगीपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। यह जानकारी सीएमओ डॉ. राजेश झा ने दी। बताया कि इस दिन धन्वंतरि सभागार में छात्र-छात्राओं के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार के साथ सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। संवाद