फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को सिखाई बारीकियां

Sun, 30 Apr 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास भवन के गांधी सभागार में आयोजित हुआ प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। विकास भवन के गांधी सभागार में रविवार को जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रथम प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षकों ने कहा कि मतदान, चुनाव प्रक्रिया का महत्वपूर्ण सोपान है। शांतिपूर्ण, स्वतंत्र तथा निष्पक्ष ढंग से मतदान कराने के लिए प्रत्येक मतदान स्थल के लिए पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारियों की नियुक्ति करने के अतिरिक्त हर निकाय को जोन तथा सेक्टर में विभाजित किया गया है।
विज्ञापन

प्रत्येक जोन के लिए एक जोनल मजिस्ट्रेट व प्रत्येक सेक्टर के लिए एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से की गई है। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की ओर से प्रभारी अधिकारी (कंट्रोल रूम) को प्रारूप-क एवं ख पर दी जाने वाली सूचना सभी पार्टियों को अपने निर्धारित स्थल से प्रस्थान के बाद व सभी पार्टियों के मतदेय स्थल पर पहुंचने की सूचना भरकर उपलब्ध कराने के बारे में जानकारी दी गई। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की ओर से मतदान प्रक्रिया प की जाने वाली कार्रवाई तथा दायित्वों के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें