फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें : सीडीओ

Tue, 22 Aug 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। उद्योग केंद्र परिसर में सीसी रोड, नाली निर्माण कार्यों का मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने निरीक्षण किया। इसमें कमियां मिलने पर उसे ठीक कराने का निर्देश दिया। जबकि लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया। मुख्य नाला जाम होने पर नाराजगी जताई और नगर पालिका के ईओ को सफाई कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उद्योग केंद्र परिसर में 1250 मीटर में सीसी रोड एवं पांच सौ मीटर नाली का निर्माण कराया जाना है। परियोजना पर 195.85 लाख रुपये की स्वीकृत करते हुए धनराशि कार्यदायी संस्था को अवमुक्त कर दी गई है। अवर अभियंता ने बताया गया कि 1250 मीटर में सीसी रोड एवं 477 मीटर नाली एवं 512 मीटर नाली मरम्मत का कार्य पूरा करा लिया गया है। सीडीओ ने निरीक्षण में डी-8 से लेकर डी-11 तक निर्मित आरसीसी, नाली निर्माण के कार्यों की जांच में पाया कि संदीप आटोमोबाइल्स में रिपेयरिंग के सामने मुख्य सड़क पर बारिश का पानी जमा है। इसी तरह डी-1 के सामने मुख्य सड़क पर पानी जमा है, मारुति सुजुकी के शोरूम के पीछे पुलिया के पास मुख्य सड़क पर पानी जमा है, इससे स्पष्ट है कि सड़क की ढलाई ठीक से नहीं की गई है। अभिनंदन टेक्सटाइल्स के सामने बनी नाली गिर गई है, उद्यमियों ने बताया कि पुरानी नाली के ऊपर ही नई नाली का निर्माण कराया गया, जिससे नाली गिर गई है। इसी सड़क के दोनों तरफ कुछ स्थानों पर ही नाली का निर्माण नहीं कराया गया है। मारुति सुजुकी शोरूम से लेकर पटेल ट्रेनिंग कंपनी तक नाली का निर्माण नहीं कराया गया है। डी-4 के सामने सड़क के दक्षिण तरफ पुरानी नाली है, जिसका निकासी नहीं है और वह जाम है। अवर अभियंता ने बताया कि कुल 550 मीटर नाली का निर्माण होना था, जिसमें पांच सौ मीटर नाली का निर्माण करा दिया गया है। सीडीओ ने कहा कि सड़क निर्माण करते समय सड़क के दोनों तरफ नाली बनाने का प्रावधान किया जाना चाहिए था, जिससे बारिश का पानी सड़क पर जमा न होकर नाली के रास्ते बाहर निकल जाए। इससे लग रहा है कि अवर अभियंता की ओर से कार्यों में लापरवाही की गई है। ऐसे में सड़क कभी भी टूट सकती है। उन्होंने अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड, लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि कमियों को ठीक कराएं। इसमें लापरवाही बरतने के लिए संबंधित का उत्तरदायित्व तय कर सख्त कार्रवाई की जाए। औद्योगिक केंद्र से पानी की निकासी के लिए बनी मुख्य नाली जो आरटीओ आफिस से होते हुए कुर्ना नाला तक जाती है वह चोक मिली, जिसकी सफाई कराने के लिए नगर पालिका के ईओ को निर्देश दिया गया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड व प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड के सहायक अभियंता, अवर अभियंता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें