फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सात नमूने लेकर जांच के लिए भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
सात नमूने लेकर जांच के लिए भेजे
विज्ञापन

देवरिया। खाद्य एवं पेय पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने अभियान चलाया। इसमें सात नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने दो दिन तक अभियान चलाया। इसके तहत शहर के कसया ढाला से खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत कुमार त्रिपाठी ने दूध (आनंदा ब्रांड) का नमूना लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रंजन कुमार श्रीवास्तव ने गाय के दूध का नमूना, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभेष कुमार ने दूध का नमूना एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष मल्ल ने जंगली जलपान मिष्ठान भटनी के प्रतिष्ठान से लड्डू का नमूना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार हनुमान मंदिर राघव नगर से संदीप कुमार श्रीवास्तव ने दूध का नमूना लिया। सदर तहसील क्षेत्र के इंदूपुर चौराहे से रंजन कुमार श्रीवास्तव ने मद्धेशिया किराना की दुकान से नमकीन (अमर ब्रांड) एवं अजीत कुमार त्रिपाठी ने जीरा पाउडर (पुष्प ब्रांड) का नमूना एकत्र किया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें