देवरिया। मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को देवरिया सदर रेलवे स्टेशन परिसर के सुंदरीकरण एवं अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य गुणवत्ता मानकों के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। वहीं स्टेशन पैनल, स्टेशन भवन, प्लेटफॉर्म, यात्री शेड, पैदल उपरिगामी पुल, फूड एवं वेंडिंग स्टाल, प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रवेश एवं निकास मार्ग, साफ-सफाई तथा रख-रखाव आदि का जायजा लिया। उनके साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) राहुल श्रीवास्तव, मुख्य परियोजना प्रबंधक (गति शक्ति) कौशलेश सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर राकेश रंजन, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रथम ऋषि श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद