फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गर्मी में बच्चों का रखें ख्याल, नियमित कराएं स्वास्थ्य की जांच

विज्ञापन
न्यायाधीशगणों ने किया पाथ वात्सल्य खुला आश्रय गृह व राजकीय बाल गृह देवरिया का औचक निरीक्षण।संवा
विज्ञापन
न्यायाधीशों ने किया पाथ वात्सल्य खुला आश्रय गृह व राजकीय बाल गृह का औचक निरीक्षण
विज्ञापन

संंवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तथा सिविल जज ने मंगलवार को पाथ वात्सल्य खुला आश्रय गृह व राजकीय बाल गृह का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने बच्चों को पौष्टिक भोजन देने का निर्देश दिया। वात्सल्य खुला आश्रय गृह के प्रपत्रों तथा अव्यवस्थाओं को देख नाराजगी जताई। उन्हें व्यवस्थित करने के लिए निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इंद्रिरा सिंह ने कहा कि गर्मी में बच्चों का ख्याल रखें। बच्चों को पौष्टिक भोजन व समय-समय पर उचित खान-पान की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने पाथ वात्सल्य खुला आश्रय गृह में प्रपत्रों व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अशोक कुमार दुबे ने भंडार कक्ष में बच्चों के लिए बन रहे भोजन की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। उन्होंने ताजा फलों तथा बच्चों को साफ-सुथरे कपड़े व सफाई पर विशेष देने को कहा। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुंदर पाल ने गर्मी के मौसम में बच्चों के स्वास्थ्य के लिए उनकी नियमित जांच व बच्चों को नियमित व्यायाम कराने के निर्देश दिए। सिविज जज श्रीकांत गौरव ने पाथ वात्सल्य खुला आश्रय गृह व राजकीय बाल गृह के परिसर, भंडार कक्ष व अध्ययन कक्ष की साफ-सफाई और उनके पठन-पाठन के कार्य को और सुदृढ़ करने को कहा। इस दौरान राजकीय बाल गृह के अधीक्षक यशोदानंद तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें