फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बनेंगे और बेहतर, ताइक्वांडो खिलाड़ी रितिक शर्मा साई सेंटर लखनऊ में चयनित

Fri, 29 Mar 2024 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
...फोटो समाचार
विज्ञापन

उपलब्धि पर देवरिया ताइक्वांडो संघ की ओर से किया गया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम के ताइक्वांडो खिलाड़ी रितिक शर्मा का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण के लखनऊ स्थित एक्सीलेंसी सेंटर के लिए हुआ है। यहां की आधुनिक सुविधाएं उन्हें और बेहतर खिलाड़ी बनने की राह आसान करेंगी। बृहस्पतिवार को स्टेडियम में देवरिया ताइक्वांडो संघ की ओर से उनका स्वागत किया गया।
शहर के रामगुलाम टोला निवासी और रामपुर कारखाना ब्लॉक के डुमरी में रोजगार सेवक कृष्ण मोहन शर्मा व गृहिणी प्रतिभा शर्मा की दो संतानों में छोटे पुत्र रितिक पिछले पांच वर्ष से रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में संचालित ताइक्वांडाे शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में वह 55 किलो भार वर्ग में खेलते हैं। 19 से 21 फरवरी तक लखनऊ में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित चयन ट्रायल के आधार पर उनका चयन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नेशनल सेंटर एक्सीलेंस लखनऊ के लिए हुआ है। इसके पहले रितिक शर्मा ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है।
उनके प्रशिक्षक गिरीश सिंह ने बताया कि रितिक ताइक्वांडो के होनहार खिलाड़ी हैं। भविष्य में आशा है कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा व मेहनत से जनपद का नाम रोशन करेंगे।
स्वागत करने वालों में क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद, देवरिया ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष डॉ. संजय कानोडिया, क्रिकेट के प्रशिक्षक अवधेश यादव, वीरेंद्र सिंह, रिंकू सिंह, आशीष सिंह, अभिषेक सिंह, अंकित चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन



साई सेंटर में करेंगे और मेहनत, जीतेंगे पदक
राममनोहर लोहिया पीजी कॉलेज रघवापुर में बीएससी प्रथम सेमेस्टर के छात्र रितिक शर्मा ने बताया कि साई सेंटर में जाकर और अधिक परिश्रम करूंगा और उत्तर प्रदेश और भारतवर्ष के लिए पदक लाने का पूरा प्रयास करूंगा। वहां बेहतर प्रशिक्षक और सुविधाएं मिलेंगी जो खेल में और बेहतर बनाने में सहायक साबित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें