देवरिया। शहर के एसएसबीएल इंटर कालेज के मैदान में रविवार को ताइक्वांडो बेल्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो के विभिन्न दांवपेंच का शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने सेल्फ डिफेंस के अंतर्गत पंचिंग, ब्लॉकिंग, अटैक, डिफेंस, किकिंग व फाइट का प्रदर्शन किया। इसमें व्हाइट बेल्ट से येलो बेल्ट अंकित सिंह, ऋतिका तिवारी, अदिति गुप्ता, सम्राट यादव, हिमांशु पटेल, अथर्व विश्वकर्मा, कार्तिक कुमार दूबे, अथर्व रौनिआर, अरनव सिंह और अभिषेक यादव ने हासिल किया। येलो बेल्ट से ग्रीन बेल्ट दीपिका सिंह, आरसी विश्वकर्मा, सोनम कुमारी, नेहा मद्धेशिया और सार्थक मद्धेशिया ने प्राप्त किया। ब्लू से ब्लू वन बेल्ट दिव्यांशी सिंह और रेड से रेड वन बेल्ट कृति यादव ने प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रशिक्षक रामकेश सिंह,अनिल तिवारी ने खिलाड़ियों को हार्ट अटैक आने पर सीपीआर देने के लिए ट्रेनिंग भी दिया।