युग निर्माण सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुई ताइक्वांडो बेल्ट परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। युग निर्माण सीनियर सेंकेडरी स्कूल परिसर में मंगलवार को देवरिया ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में ताइक्वांडो बेल्ट परीक्षा आयोजित हुई। इसमें विद्यार्थियों ने ताईगेक, सेल्फ डिफेंस, किक, बोर्ड ब्रेकिंग एवं बचाव की तकनीकी का प्रदर्शन किया।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में ताइक्वांडो के प्रशिक्षक गिरीश सिंह की देखरेख में इसका आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि ह्वाइट बेल्ट में आलोक तिवारी, श्रेष्ठ दुबे, दीपशिखा प्रजापति, शिखा प्रजापति, नव्या प्रजापति, येलो बेल्ट में समीक्षा जायसवाल, अदिति शाही, अरिंदम शांडिल्य विनायक पटेल, ग्रीन बेल्ट में अथर्व सिंह, ग्रीन वन बेल्ट में विक्रांत चौरसिया, ब्लू बेल्ट में इस्लाम अंसारी, अमित साहनी, ब्लू वन बेल्ट में रिद्धि प्रजापति, सिद्धि प्रजापति सफल रहे। प्रतियोगिता में सफल खिलाड़ियों को क्रीड़ा अधिकारी राज नारायण प्रसाद, देवरिया ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष संजय कनोडिया, विद्यालय की प्रबंधक संगीता पांडेय, संरक्षक जितेंद्र पांडेय, प्रधानाचार्य कमलेश सेन, अंकित चौहान, रवि शर्मा, योगेंद्र सिंह, अमित दूबे, आरती सिंह और आलोक पांडेय आदि ने इनका उत्साहवर्धन किया।