फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तरणताल का डीएम ने किया लोकार्पण, तैराकी संघ के अध्यक्ष और सचिव सिखाएंगे तैराकी

Tue, 02 Apr 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
...फोटो समाचार-
विज्ञापन

चुनाव आचार संहिता लाइफ सेवर की तैनाती में बन रही बाधक, बनाई जा रही वैकल्पिक व्यवस्था

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नए सत्र में तरणताल के समय से शुरू होने का इंतजार सभी को बेसब्री से था। सोमवार को जिलाधिकारी ने नवीनीकरण के बाद तरणताल का लोकार्पण किया। हालांकि, आचार संहिता लागू होने से अब तक लाइफ सेवर की तैनाती नहीं हो पाई है। ऐसे में तैराकी के खिलाड़ियों व शौकिया आने वालों को सिखाएगा कौन, इसको लेकर विभाग अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है।
वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में तैराकी संघ के अध्यक्ष गंगतेश्वर सिंह व सचिव देवानंद भारती को ही इसके लिए रखे जाने के प्रयास हो रहे हैं। उधर, दोनों के तरणताल पर ड्यूटी के लिए बेसिक शिक्षा विभाग से उनके रिलीव होने का इंतजार खिलाड़ि़यों को रहेगा।
विज्ञापन

रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित तरणताल के पुनरोद्धार के बाद पुनः तैयार हो गया है। सोमवार को दिन में साढ़े 11 बजे जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने तरणताल का निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने तैराकी के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर नए सत्र के लिए इसका शुभारंभ कर दिया। डीएम ने कहा कि तरणताल के पुनरोद्धार के बाद तैराकों व शौकिया आने वालों को अभ्यास के लिए समुचित सुविधा उपलब्ध होगी। क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद ने कहा कि जल्द ही जीवन रक्षक की उपलब्धता एवं प्रशिक्षक की नियुक्ति के बाद इसका संचालन खिलाड़ियों व शौकिया आने वालों के लिए शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. राजेश झा, डीपीआरओ सर्वेश पांडेय, देवानंद भारती, गोपाल कृष्ण रामू गंगतेश्वर सिंह, अब्दुल अहद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



यह देखना होगा कि दोनों शिक्षकों के विद्यालय से तरणताल पर ड्यूटी करते हैं तो संबंधित स्कूल की शैक्षिक व्यवस्था न प्रभावित हो। तरणताल पर कब तक ड्यूटी करनी है, वहां का क्या शेड्यूल है, विभाग इसकी जानकारी ले रहा है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों से बात हो रही है। जल्द ही इस संबंध में निर्णय ले लिया जाएगा।
-शालिनी श्रीवास्तव, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें