धन उगाही के आरोप में सफाई कर्मचारी निलंबित
रामपुर कारखाना। स्थानांतरण कराने के नाम पर धन उगाही करने पर जिला राज पंचायत अधिकारी ने बुधवार को एक सफाई कर्मचारी को निलंबित कर दिया। सफाई कर्मचारी ने आरोप लगाया था। स्थानीय विकास खंड की ग्राम पंचायत डीहा वसंत में तैनात सफाई कर्मी दिनेश यादव ने सफाईकर्मी जयराम यादव और चंद्र किशोर से स्थानांतरण के नाम पर साढ़े नौ हजार रुपये लिए थे। काम न होने पर डीपीआरओ से शिकायत की थी। जांच में मामला सही पाए जाने पर जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश कुुमार ने दिनेश यादव को निलंबित कर जिला पंचायत कार्यालय से संबद्ध कर दिया। संवाद