फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गला कसने से विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Sat, 08 Apr 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी ने कहा कि तहरीर मिली है। मायके पक्ष ने दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मौके पर गई थी तो परिजनों ने कहा कि पति से विवाद के बाद उसने फंदा लगा लिया। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया शहर के लंगड़ी देवरिया मोहल्ले की महिला की शुक्रवार को मौत हो गई। महिला के गले पर निशान था, जिससे उसकी मौत होने की बात बताई जा रही है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर मायके से भाई और मां पहुंचे। मां ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसकी बेटी को दहेज के लिए ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। मांग पूरा न होने पर गला कसकर हत्या कर दी गई है। जबकि ससुराल पक्ष का कहना है कि महिला का पति से दोपहर में विवाद हुआ था उसके बाद फंदा लगा ली, उससे मौत हुई है।

गोरखपुर शहर के विष्णुपुरम थाना शाहपुर निवासी शिवजनम की बेटी बिंदु उर्फ बेबी 27 वर्ष की शादी 2019 में शहर के लंगड़ी देवरिया मोहल्ला निवासी नंदलाल पुत्र राजनारायण के साथ हुई थी। दोपहर में फंदा से गला कसने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर मां पानमती देवी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


आरोप है कि उसने अपनी बेटी को छह लाख रुपये नकद, मोटरसाइकिल, जेवर आदि सामान देकर विदा किया थी। ससुराल के लोग एक चारपहिया वाहन और एक लाख रुपये नकद मांग रहे थे। इसके बारे में उसने अपने परिजनों को बताया था। दहेज कम मिलने के कारण सास, ससुर, ननद, पति और उसके मामा आए दिन बिंदु को मारते पीटते थे। दोपहर में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन


सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी ने कहा कि तहरीर मिली है। मायके पक्ष ने दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मौके पर गई थी तो परिजनों ने कहा कि पति से विवाद के बाद उसने फंदा लगा लिया। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें